विधवा महिला से जबरन दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया तीन के खिलाफ मामला
जबरन किए जा रहे दुष्कर्म से विधवा महिला आठ माह की गर्भवती हुई
कैथल। राजौंद थाने के एक गांव निवासी विधवा महिला को धमकी देकर तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पति, सास व ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। इसका फायदा उठाते हुए व महिला के बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए गांव के ही 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इन आरोपियों में पाला राम, बीजा व बलबीर करीब 7-8 माह से उसका शोषण करते आ रहे हैं। तीनों ने इस बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब महिला करीब 8 माह की गभवती हो गई तो उसने हिम्मत करके अपने ऊपर हो रहे शोषण की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला थाना प्रभारी निर्मला ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किया तीन के खिलाफ मामला