पुलिस ने दबोचा बाइक चोरों का गैंग
बिजनौर। कोतवाली देहात पुलिस ने बाइक चोरो के गैंग के दबोचा है। गैंग के तीन सदस्यों के पास से चोरी की आठ बाइक बरामद की है। गैंग उत्तराखंड राज्य में भी सक्रिय था। वहां से भी गैंग ने कई बाइक चोरी की है।
एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चोरो के खिलाफ चलाएजा रहे अभियान के तहत नगीना मार्ग स्थित मंडी समिति से नांगल थाने के गांव गोसपुर निवासी लवली, रजनीश व नगीना थाने के गांव चमरावाला निवासी अंकुश को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद की है। गैंग पिछले चार माह से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गैंग जैसर ग्राहक मिलता था। वैसे ही दामों में चोरी की बाइक को बेचता था। एक हजार से लेकर पांच हजार तक में गैंग चोरी की बाइक बेच रहा था।गैंग ने एक बाइक नजीबाबाद , एक देहरादून व छह बाइक हरिद्वार से चोरी की थी। बाहर से बाइक चोरी करके बिजनौर में लाकर ये बेच रहे थे। गैंग का सरगना पकड़ा गया रजनीश है। रजनीश ने पुलिस को कई साथियों के नाम बताए है । पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं। एसपी के मुताबिक गैंग ज्यादातर उत्तराखंड राज्य में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बिजनौर में भी गैंग सक्रिय था। पुलिस ने गैंग के तीनों सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उनका चालान कर दिया हैं।