बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर नकदी सहित आभूषण लूटे, केस दर्ज
कैथल। सीवन के गांव खेड़ी गुलाम अली के निकट एक बुजुर्ग महिला को कार में लिफ्ट देकर अज्ञात व्यक्ति ने 10 हजार रुपये नकदी सहित आभूषण लूट लिए और उसे गाड़ी से उतारकर फरार हो गया।खेड़ी गुलाम अली निवासी धनो देवी (65) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे किसी अज्ञात ने गाड़ी में लिफ्ट दे कर कार चालक ने उससे 10 हजार रुपये नकद व सोने की बाली, ताबीज व सोने की अंगूठी लूट ली। सब इंस्पैक्टर केहर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।