दूसरे की जगह परीक्षादेते 2 गिरफ्तार
कैथल। कमेटी चौक कैथल स्थित राजकीय स्कूल में दूसरे की जगह परीक्षा देते युवक को काबू किया है। परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक राममेहर ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच चले 12वीं की ओपन परीक्षा में सतीश कुमार, बलराज की जगह परीक्षा दे रहा था। जिसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया है। युवक को हिरासत में लेने की सूचना पूर्व पार्षद आनंद शर्मा को दी गई। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाद में दोनों छात्रों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया।