फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में फायरिंग, एक युवक के पीठ में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में फायरिंग, एक युवक के पीठ में लगी गोली, पीजीआई रेफर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। टेंडर की रंजिश को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में वीरवार बाद दोपहर जमकर गोलियां चलीं। जिसमें एक पक्ष की ओर से एक युवक की पीठ में गोली लगी। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। कई अन्य लोगों को भी चोटें आने की सूचना हैं। लेकिन अभी तक वे सामने नहीं आए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी जोगेेंद्र सिंह सहित एसएचओ ढांड मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ था।
ढांड में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंचमुखी चौक पर शाम करीब 4 बजे करीब 100 से 150 युवक गाड़ी व बाइकों पर सवार होकर आए। उन्होंने यहां एक चौक में स्थित चौबारे पर फायरिंग शुरू कर दी। ऊपर स्थित एक कार्यालय में भी करीब 10 से 12 युवक मौजूद थे। उन्होंने कार्यालय का गेट बंद कर लिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक जमकर विवाद हुआ। नीचे खड़े युवकों ने फायरिंग जारी रखीं। ऊपर से भी युवकों ने हमले का जवाब दिया। इसी बीच नीचे खड़े युवकों ने सड़क पर खड़ी युवकों की कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कारों पर गोलियों के निशान व तोड़फोड़ से स्पष्ट था कि युवकों ने खूब हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां करीब 20 मिनट तक हुई फायरिंग के चलते चौक पर दहशत फैल गई। इसके बाद हमलावर युवक भाग खड़े हुए। लोग अपनी-अपनी दुकानों में सिमट गए। वहीं आस-पास से सड़कें खाली हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी जोगेंद्र, एसएचओ ढांड मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। थाना प्रभारी मनीष का कहना है कि अभी तक किसी भी पार्टी ने पुलिस को लिखित में कोई सूचना नही दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। मौके से एक क्षतिग्रस्त गाड़ी बरामद की गई है। फायरिंग किसने की उसके पीछे युवकों का मकसद क्या था। इस सारे मामले पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नही दी जाएगी। अभी कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
अस्पताल में आए एक घायल युवक को किया रेफर : पिहोवा के गांव दीवानाप निवासी घायल युवक विजय ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने वहां पर रैली कहकर बुलाया था। वहां पर दो गुटों में झगड़ा था। जब झगड़ा हो रहा था तो उसका पता नहीं चला कि गोली कब उसकी पीठ में आकर लग गई। गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गया। उसको सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से रेफर किया गया है। इसके बाद ढांड निवासी सतीश नामक युवक को भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


सुबह से बनी हुई थी झगड़े की आशंका : सुबह अनाज मंडी में करीब 5 गाड़ियों व मोटरसाइकिल पर 150 युवकों ने लाठी, डंडा लेकर हवा में लहराया था। इससे उन्होंने अपनी ताकत का एहसास करवाया था। इसकी सूचना मंडी से लोगों ने पुलिस को भी दी थी। सुबह से ही यहां झगड़े की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि अनाज मंडी में एक टेंडर इस विवाद का कारण हो सकता है। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं कुछ और युवक इस वारदात में घायल तो नहीं हुए हैं।


ढांड के पंचमुखी चौक पर दहशत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
कई अन्य के घायल होने की सूचना, शिकायत के लिए सामने नहीं आ रहा कोई पक्ष
फोटो नंबर-22, 23, 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें