4010 रुपये के साथ एक सटोरिया गिरफ्तार
कैथल। सीआईए-1 पुलिस के एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम ने सिपाही करनैल सिंह सूचना पर एक सटोरिया को काबू किया है। जिसके कब्जे से 4010 रुपये नकदी बरामद की गई है। पीआरओ ने बताया आरोपी की पहचान सिरटा रोड कैथल निवासी महेंद्र के रूप में हुई। जिसे शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।