कांवड़िये को टक्कर मारी, पीजीआई में मौत
राजौंद। गांव सेरधा से कांवड़ लेने गए एक युवक को सहारनपुर में किसी अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। गांव सेरधा में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई। 30 वर्षीय बलविंद्र कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया हुआ था। जब वह कांवड़ लेकर आ रहा था तो सहारनपुर के पास किसी मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी।