किच्छाना बस स्टैंड से सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी
कैथल। किच्छाना बस स्टैंड से सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव किच्छाना निवासी सोनिया ने बताया कि 19 दिसंबर को करीब 11 बजकर 20 मिनट पर वह बस में आ रही थी। जब उसने बैग खोल कर देखा तो बैग में पर्स तो था लेकिन उसने सोने चांदी के जेवरात पांच हजार रुपये की नकदी नहीं थी।
एएसआई चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।