बाइक सवार 2 युवक मोबाइल छिनकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। संगम पैलेस के निकट 20 दिसंबर की रात को जा रहे एक युवक से बाइक सवार 2 युवक उसका मोबाइल छिनकर फरार हो गए। सिटी पुलिस को दी शिकायत में माता गेट निवासी संदीप ने बताया कि वह संगम पैलेस के निकट पैदल जा रहा था। उसके मोबाइल पर फोन आने पर उसने जैसे ही अपना फोन सुनने के लिए अपने कान पर लगाया तो पीछे से आए बाइक सवार युवक उसका वीवो कंपनी का मोबाइल छिनकर फरार हो गए। एएसआई विजेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।