महिला का अपहरण
कैथल। सीवन क्षेत्र से एक महिला का अपहरण हो गया है। सीवन पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि 9 नवंबर को उसकी 36 वर्षीय पत्नी दवाई लेने के लिए अपने मायके गांव लहरागागा गई थी, लेकिन बीच में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया। एएसआई जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।