गाय तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार
6 नंदी मुक्त करवाकर गोशाला को भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब खनौरी बाईपास मानस रोड कैथल पर नाकेबंदी दौरान गोरक्षा दल सदस्यों के सहयोग से गोवंश तस्करी के आरोप में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण तथा गोवंश संवर्धन अधिनियम 1915 की धारा 13(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त 3 पीकअप गाडी तथा इनको पायलट कर रही एक गाड़ी सहित 4 वाहन कब्जे में लिएहैं। साथ ही 6 नंदी मुक्त करवाकर गोशाला भेज दिए गए।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि 6/7 मार्च अर्धरात्री थाना शहर प्रबंधक सबइंस्पेक्टर रामचंद्र की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक रामनिवास, हैडकांस्टेबल दलबीर सिंह, सिपाही पवन कुमार तथा होमगार्ड जवान प्रदीप की टीम को गोरक्षा दल कैथल के प्रधान बलकार सिंह व देवराज निवासी बलराज नगर, मुकेश कुमार निवासी रजनी कलोनी तथा पवन कुमार निवासी डिफैंस कलोनी कैथल के साथ खनौरी बाईपास मानस रोड कैथल पर नाकाबंदी की गई। गोरक्षा दल को टोहाना गोरक्षा दल सदस्य गौरव कुमार व नवजोत सिंह ने सूचना दी थी, कि कुछ गोवंश तस्कर विभिन्न रास्तों द्वारा 3 पिकअप वाहनों सहित टोहाना से नरवाना की तरफ जा रहे हैं। जिनका वे पीछा कर है। पुलिस व गोरक्षा दल के सदस्यों द्वारा मानस रोड से कैथल की तरफ तिरपाल से ढकी 3 पिकअप गाड़ी व उनको पायलट कर रही एक गाड़ी को रुकवाया गया। तीनों पीकअप गाडीयों में 2-2 बैलो सहित 6 नंदी लदे हुए थे, जिनको रिहा करवाया गया। पुलिस द्वारा जांच दौरान माईका चालक प्रवेश त्यागी निवासी मोलना उतराखंड, पीकअप चालक गागु निवासी तलवाडा हरियाणा, सतपाल निवासी बरेटा पंजाब, जगसीर सिंह निवासी जगलान पंजाब के अतिरिक्त दयालपुर पंजाब निवासी अजायब ङ्क्षसह तथा मोलना जिला हरिद्वार उतराखंड निवासी धर्म सिंह व मोनू त्यागी काबु किए गए।