सदर थाना क्षेत्र से एक गांव से 26 वर्षीय युवती का बहला फुसला कर अपहरण
कैथल। सदर थाना के एक गांव से 26 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति उसकी 26 वर्षीय बेटी का बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।