बिजली की चिंगारी से धधकी आग, स्टोर में रखा समान राख
फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। सोसायटी बैंक के समीप स्थित मकान के ऊपर बने स्टोर में मंगलवार रात बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया जिसने आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
मकान मालिक विनोद ने बताया कि उनके मकान की छत पर एक स्टोर रूम है। इसमें बिस्तर, बिजली का सामान, होम थियेटर, कपड़े सहित अन्य समान रखा गया था। स्टोर में रोशनदान है, जो गली में बने हैं। मंगलवार रात करीब दस बजे इन रोशनदानों से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने हमें सूचना दी। ऊपर जा कर देखा तो स्टोर रूम में आग लगी थी।