फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसो में दो घायल, पुलिस ने केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसे में दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दो सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तेज गति व लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में वजीर नगर कलायत निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 24 जून को गांव कैलरम के पास एक अज्ञात कार चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उसकी स्कूटी का टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह घायल हो गया। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरे मामले में राजौंद पुलिस को दी शिकायत में गांव किठाना निवासी राजपाल ने बताया कि 24 जून को उसका 52 वर्षीय भाई यशपाल मोटर साइकिल पर गांव किठाना के पास से जा रहा था। तभी एक कार चालक बहुत तेज गति व लापरवाही से आया। जिसने उसको टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें