नाबालिग का अपहरण, एक पर केस
कैथल। गुहला के गांव में एक साढ़े 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। गुहला पुलिस शिकायत क आधार पर एक के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि 24 जून को पटियाला के गांव चन्ना निवासी विक्रम उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी का शादी का झांसा देकर भगा ले गया। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसआई अजीत राय ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।