फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भैंस चोरी का प्रयास, 100 नंबर पर फोन किया तो कुरुक्षेत्र में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव क्योडक़ से चोरों ने एक व्यक्ति के घर में बंधी भैंस को चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। मालिक ने जब 100 नंबर पर फोन किया तो वह कुरुक्षेत्र में जा मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव क्योडक़ निवासी नरेंद्र कुमार ने कहा कि वह 10 जनवरी की रात को अपने मकान का ताला लगा कर परिवार सहित सोया था। 11 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे थोड़ी सी आवाज सुनकर जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके मकान का मेन गेट का ताला नहीं था। जब उसने दरवाजा खोलकर देखा तो तीन व्यक्ति उसकी भैंस को लेकर अंबाला रोड की ओर जा रहे थे। पास में ही एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग जाग गए। उसने 100 नंबर पर कॉल की तो यह कुरुक्षेत्र मिला। उसने कहा कि उसकी भैंस चोरी करने का प्रयास किया गया।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में जड़ोला निवासी रिंकू ने बताया कि उसकी ढांड के बाबा बिहारी दास मार्केट में किसान पाइप स्टोर की दुकान है। जहां से चोर 8 जनवरी की की रात को पीछे की दीवार तोड़कर 35 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें