फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने गांव के ही दो युवकों पर सोमवार रात्रि में घर से जबरन उठा कर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नाबालिग पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश और तरसेम के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह अपने परिजनों के साथ खेतों में बने मकान में रहती है। सोमवार रात करीब 12 बजे वह खुले में बने बाथरूम में लघुशंका के लिए आई तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे बाइक पर मुकेश के खेत में बने कोठे पर ले गए। कोठे में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वे दोनों युवक उसे उसके दादा के मकान में बनी बैठक में डाल कर चले गए। सुबह उसके मम्मी पापा ने उसे संभाला तो उसने उन्हें सारी बातें बताई। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच करवाने के बाद दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें