फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हैफेड इंस्पेक्टर व आढ़ती के बीच विवाद के बीच नई अनाजमंडी में हड़ताल के दूसरे दिन आढ़ती डीएसपी से मिले। उनके आश्वासन देने के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस ले ली है।
विज्ञापन

विदित रहे कि हैफेड इंस्पेक्टर संजीव कुमार व आढ़ती बलकार सिंह ने एक दूसरे पर अलग-अलग मामले दर्ज करवाए हुए हैं। आढ़ती इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वीरवार से आढ़तियों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया था। शुक्रवार को हड़ताल का दूसरा दिन था। डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने मंडी के आढ़तियों को बुलाया और सारी जानकारी ली। उनके बुलावे पर मंडी प्रधान कृष्ण मितल की अगुवाई में लगभग 50 आढ़ती उनसे मिलने पहुंचे। डीएसपी ने उनको बताया की पांच व्यक्ति पहले ही गिरफ्तार हैं और आरोपी इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ बलकार व उसके बेटे पर जो चोरी का केस है वह वापस लिया जाएगा। मंडी प्रधान कृष्ण मितल ने बताया की उनके इस आश्वासन पर मंडी की हड़ताल खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें