फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख 50 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 5 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नाग्गल निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 23 मार्च 2016 को उसी के गांव निवासी डॉ. अमरीक सिंह उसके पास आया और कहा कि उसकी अच्छी जान-पहचान है। वह उसे हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए 5 लाख 50 हजार रुपये देने होंगे। उसने उससे तसल्ली ली और उसकी बातों में आ गया। इसके बाद 4 अप्रैल 2016 को डॉ. अमरीक सिंह ने उसे जवाहर पार्क कैथल में पैसे लेकर बुलाया। उसने अपने पास से 2 लाख रुपये व अपने पाड़ला निवासी चाचा रमेश चंद से 3 लाख 50 हजार रुपये लिए और वे दोनों यह राशि लेकर जवाहर पार्क कैथल मेंपहुंचे। जहां डा. अमरीक सिंह को उन दोनों ने यह राशि सौंप दी। इसके बाद हरियाणा पुलिस की भर्ती लिस्ट में उसका नाम नहीं आया। उसने जब डा. अमरीक सिंह से संपर्क किया तो उसने कहा कि अभी ओर लिस्ट लगनी है। वह उसे इसी तरह से झांसा देता रहा। वह बार-बार उसके पास रुपये मांगने जाता तो वह उसे आश्वासन दे देता। अब उसने रुपये देने से इंकार कर दिया और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। जिस कारण उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें