चीका में एक मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में टटियाना निवासी रवि कुमार ने बताया कि तीन जनवरी को सुबह के समय कैथल किसी काम से आ रहा था। चीका बस अड्डा के नजदीक बस के इंतजार में खड़ा था। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने उसको लिफ्ट दे दी। कुछ दूरी पर चलने के बाद एक निजी स्कूल के पास जाकर उन्होंने मोटरसाइकिल रोक दी और उसके साथ हाथापाई की। वे उसका मोबाइल फोन को छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।