फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे, टोका तो लगा दीबाइक में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 9 में एक व्यक्ति की बाइक को आग लगाने की सूचना मिली। चीका के वार्ड नंबर 9 संजय कॉलोनी निवासी जैलदार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल को वह रात करीब 10.30 बजे काम से घर वापस लौट रहा था इस दौरान कुछ लोग गली में खड़े थे। जब उसने लोगों से लॉकडाउन की अवहेलना करने की बात कही तो उनमें से एक व्यक्ति ने उसे जातिसूचक शब्द बोले और कहा कि तू क्या थानेदार लगा है। उसके बाद उन्होंने गाली गलौच शुरू कर जिंदा जलाने की धमकी दी। उसके बाद वह अपनी बाइक को पड़ोसी जगतार के घर के बाहर खड़ा कर अपने घर चला गया। उसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर आकर धमकी देनी शुरू कर दी। लेकिन वह घर से बाहर नहीं निकाला। फिर उन्होंने जगतार के घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को आग लगा दी। पुलिस ने जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, संदीप उर्फ चतरा के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें