फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद बढी, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की खरीद सोमवार को सुचारू रूप से हुई। मंडी में सोमवार को खरीद एजेंसी एफसीआई द्वारा 25142 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। वही रविवार को हल्की बरसात ने गेहूं की खरीद व कटाई पर ब्रेक लगा दिया था। सोमवार को फिर से कटाई का कार्य शुरू हो गया। हालांकि सोमवार को भी बादल तो छाये रहे। किसानो ने बताया कि उठान का कार्य सही न होने से मंडी में बोरियों के अंबार लग गये हैं। अगर जल्दी उठान की रफ्तार तेज नहीं की गई तो गेहूं लेकर आने वाले किसानों को गेहूं डालने के लिए जगह नहीं मिलेगी। मार्केट कमेटी सचिव चरण दास ने बताया कि खरीद एजेंसी एफसीआई द्वारा सोमवार को 25165 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। वही गांव जाखौली में वेयर हाउस द्वारा खरीद की गई है जबकि गांव सेरधा में खाद्य आपूर्ति द्वारा गेहूं खरीद की जा रही है। इसके अलावा किठाना में एफसीआई खरीद एजेंसी द्वारा खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें