फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस डयूटी में बाधा डालकर आरोपियों को छुड़ाने के मामले में दो महिलाओं ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरीशुदा गेंहू को औने-पौने दाम में खरीदने के आरोप में पुलिस द्वारा काबू किए गए दो आरोपियों को छुड़ा ले जाने के मामले में वांछित दो महिलाओं ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई तहत दोनों महिलाओं को जांच में शामिल करके अदालत के समक्ष पेश कर दिया गया, जहां से उन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जमानत पर रिलिज कर दिया गया। 27 अप्रैल की रात अनाज मंडी चीका में आढ़ती कर्मचंद की दुकान से 16 कट्टे गेंहू चोरी करने के मामले की जांच सीआईए-टू पुलिस के एचसी जसमेर सिंह द्वारा की जा रही थी। पुलिस द्वारा 13 जून को उक्त मामले में चोरीशुदा गेंहू खरीदने वाले आरोपित पौला और जैला निवासी कल्लर माजरा को उनकी दुकान के नजदीक से गिरफ्तार किया गया था। वहां पर एकत्र हुए आरोपियों के परिजन व अन्य व्यक्तियों द्वारा पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालकर दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए। थाना चीका में इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। नवनियुक्त थाना प्रबंधक चीका सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षिक रमेश चंद्र की टीम निरंतर दबाब बनाए हुए थी। जिसके चलते पुलिस हिरासत से छुड़ाए गए आरोपी जैला राम की पत्नी पम्मी देवी तथा एक अन्य करीब 55 वर्षीय विधवा महिला इंदिरा देवी दोनों निवासी कल्लर माजरा द्वारा 19 दिसंबर को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया। जिन्हें न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें