फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल सीरियाई बाद जेल से लौटे युवकों ने पुलिस में लगाई न्याय की गुहार

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एजेंट की कारगुजारी से 14 माह सीरियाई जेल में बीताकर लौटे गांव जगदीशपुरा के युवकों ने पुलिस में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने लंबे समय बाद पिहोवा के गांव मुस्तफापुर निवासी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जगदीशपुरा निवासी अरुण कुमार व सर्वजीत सिंह 23 सितंबर 2014 को लेबनान के लिए हवाई जहाज में सवार हुए थे। उन्हें एजेंट सुरजीत सिंह ने लेबनान भेजने का आश्वासन दिया था। लेकिन उन्हें जॉर्डन उतार दिया गया। जहां से उन्हें गाड़ियों से आगे ले जाया गया। करीब एक माह तक वे जार्डन इसके बाद एक माह तक सीरिया में रहे। जहां से उन्हें गाड़ी से लेबनान ले जाया जा रहा था। लेकिन सीरिया में पुलिस जांच में उन्हें पकड़ लिया गया। उन दोनों के अलावा पिहोवा के भी दो युवक उनके साथ थे। उन चारों को पकड़ कर सीरियाई जेल में डाल दिया गया। जहां उन्हें कुछ भी नहीं पता चला कि उन्हें किस जुर्म में कितनी सजा दी गई है। उनके बारे में परिजनों को कुछ पता भी है या नहीं। इस तरह से वे करीब 14 माह तक जेल में रहे। उनके परिजनों द्वारा इस मामले में विदेश मंत्रालय को शिकायत दी गई। बाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया। वे गत 3 अप्रैल को भारत पहुंचे।

दोनों ने आरोप लगाया कि एजेंट सुरजीत चाहते तो उनके परिजनों को पहले इस बारे में सूचना दे देते। उसने उन दोनों से चार-चार लाख रुपये ले लिए और न तो लेबनान भिजवाया और न ही पकड़ेे जाने पर उनकी सहायता की। साथ ही उसने उनके परिजनों से भी कोई सहायता नहीं ली और न ही भारत सरकार से इस संबंध में कोई संपर्क किया। एजेंट ने उनके माता-पिता द्वारा बार-बार गुहार लगाए जाने के बावजूद उनकी कोई सुध नहीं ली। जिस कारण उसने उनके साथ धोखाधड़ी की है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों युवकों की शिकायत पर पिहोवा के एजेंट सुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र खर्ब, सदर थाना प्रभारी, कैथल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें