फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू विक्की की टीम ने जीता पहला मुकाबला

Wed, 10 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव सौगल में बाबा मुकट नाथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में मंगलवार को कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मुकाबले में तार पट्टी और माजरा की टीमें आमने-सामने हुईं। पहले बल्लेबाजी करते हुए तार पट्टी की टीम ने आठ विकेट खोकर 108 रन बनाए। जवाब में माजरा की टीम 97 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में विक्की ढुल की टीम ने 11 रनों से जीत दर्ज की। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में हरसौला और कोटड़ा की टीमें भिड़ीं। हरसौला की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाकर ऑल आउट हुई। कोटड़ा की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मुकाबले में धासू पट्टी और भाणा की टीमें आमने-सामने आईं। भाणा की टीम ने दस विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए, जबकि धासू पट्टी की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भाविक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों और खेलों के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। पाला सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास करती हैं और खेलों के माध्यम से भाईचारा बढ़ता है। आयोजन समिति ने मुख्यातिथि उमेश को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें