फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीर बांगड़ा के युवा खिलाड़ियों को बांटी क्रिकेट किट

विज्ञापन
बीर बांगड़ा में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित करते नवीन जिन्दल फाउंडेशन के प्रतिनिधि एव
विज्ञापन
राजौंद। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से गांव बीर बांगड़ा में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित की गईं। क्रिकेट किट मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने और नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया। सांसद के कैथल कार्यालय के प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलविंद्र राणा, जिला आईटी प्रमुख लोकेश राणा, ब्लॉक समिति प्रतिनिधि संजीव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जॉनी, मंडल उपाध्यक्ष बलविंदर दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें