फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं डाली श्मशान भूमि पर मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव कमालपुर में विवादित श्मशान भूमि के पास मिट्टी डालने को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत विभाग अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कमालपुर निवासी देवी प्रसन्न, सतनारायण, रामेश्वर, महिपाल, रामशर, नर्सी दत्त, मुकेश कुमार, प्रेम शर्मा, राजेश, अनुज आदी ने बताया कि गांव कमालपुर में बड़ा वीर तालाब के पास श्मशान भूमि में पानी जमा हो जा हो जाता है। जिसके कारण अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। पानी भराव से उनको भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 3 वर्षों से पंचायत विभाग के अधिकारियों को प्रशासन द्वारा शमशान भूमि पर मिट्टी डालने के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। लेकिन पंचायत विभाग अधिकारियों द्वारा बार-बार आदेशों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण देवी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि पंचायत विभाग को पहले 13 नवंबर को श्मशान भूमि में मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पंचायत अधिकारियों द्वारा त्यौहारों का हवाला देकर श्मशान भूमि में मिट्टी नहीं डलवाई। पंचायत विभाग की तरफ से 23 नवंबर को मिट्टी डालने का समय दिया गया। लेकिन 23 नवंबर को भी पंचायत विभाग द्वारा टालमटोल कर दी गई । उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट की तरफ से जिला उपायुक्त को भी श्मशान भूमि से संबंधित मामले को सुलझाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से श्मशान भूमि पर मिट्टी डालने की गुहार लगाई है।
श्मशान भूमि कहीं और जान बूझकर किया जा रहा है विवाद
कमालपुर में विवादित श्मशान भूमि पर दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यह तालाब की भूमि है, जबकि श्मशान भूमि कहीं और है। मिट्टी डालकर तालाब को बंद नहीं किया जाना चाहिए तथा जहां पर श्मशान भूमि है, वहीं पर दाह संस्कार किया जाना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जान बूझकर विवाद पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण लगाई गई थी ड्यूटी:
बीडीपीओ फूल सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। किसान आंदोलन के चलते ही पुलिस कर्मचारियों द्वारा कमालपुर गांव में तालाब के किनारे श्मशान भूमि में मिट्टी डालने को लेकर पुलिस द्वारा प्रोटेक्शन देने में असमर्थता जताई गई थी। इस कारण श्मशान भूमि में मिट्टी नहीं डाली जा सकी। जल्द ही अन्य तारीख का चयन कर मिट्टी डलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें