दिल्ली कूच एलान के चलते गिरफ्तार तीन किसानों को शुक्रवार को जमानत मिल गई। किसान नेता जसबीर तंवर, विक्रम कसाना व सतपाल दिल्लोवाली ने जेल से बाहर आते ही सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार कितनी भी दमनकारी नीति अपना ले, लेकिन किसान पीछे हटने वाले नहीं है। हरियाणा सरकार ने जिस प्रकार किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए किसानों की गिरफ्तारी की उससे डरने वाले नहीं हैं। वे भी दिल्ली के लिए कूच करेंगे। जब तक सरकार 3 कृषि कानून वापस नहीं लेती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रशासन द्वारा संगतपुरा में लगाया गया नाका
कैथल पुलिस प्रशासन द्वारा संगतपुरा में नाका लगाया गया। किसी भी वाहन या सामान्य व्यक्ति को नाका पार नहीं करने दिया गया। एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी दलीप सिंह, एसएचओ सदर राजफूल सिंह व डीआरओ भारी पुलिसबल के साथ नाके पर मौजूद रहे। एसएचओ राजफूल सिंह ने बताया कि पुलिस की एक रिजर्व जिसमें में 25-30 कर्मचारी थे, उनके साथ-साथ थाना व चौकियों के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे।