फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम चेकबुक से नौ लाख रुपये निकलवाए

Fri, 30 May 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एक व्यक्ति के खाते से तीन माह पहले गुम हुई चेकबुक के चेक से नौ लाख रुपये निकालने का मामला सामना आया है। चीका पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-15 निवासी विकास ने बताया कि उसकी चेकबुक फरवरी में गुम हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 12 फरवरी को चीका थाना में दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन


विकास ने बताया कि उसने जब दो दिन पहले वे बैंक में किसी काम के लिए गए तो उसने अपने खाते की स्टेटमेंट ली। इस दौरान उसे पता चला कि उसके खाते से नौ लाख रुपये की राशि चेक से 21 मई को निकलवाई गई है। विकास ने बताया कि खाते से राशि निकलने का पता चलने के बाद उसने तुरंत बैंक मैनेजर से संपर्क किया और उससे निकाली गई राशि के बारे में पूछा।

बैंक मैनेजर ने खाते की पड़ताल की और कहा कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद विकास ने चीका पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उसके खाते से धोखे से नौ लाख रुपये उसी चेक से निकलवाए गए हैं, जो तीन माह पहले गुम हो गया था। चीका पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच की जा रही है : थाना प्रभारी
चीका थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि चीका निवासी विकास नामक एक युवक ने शिकायत दी है कि उसके खाते से नौ लाख की राशि गुम हुए चैक से निकलवाई गई है। मामले में जांच करेंगे जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैंक की गलती नहीं : मैनेजर
चीका के ओबीसी बैंक के मैनेजर विनय कुमार ने बताया कि उनके पास विकास नाम का एक युवक दो दिन पहले आया था और अपने खाते से गुम हुए चेक से राशि निकले की बात कह रहा था। खाता चेक करने पर उसी के चेक से राशि निकाली गई है। किसने और क्यों निकाली है, जांच की जा रही है। इस मामले में बैंक की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें