कार्यक्रम में ग्रामीणों को जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
राजौंद। गांव मंडवाल में सिविल सर्जन कैथल डॉ. रेणु चावला के निर्देशानुसार डॉ. संदीप सिंह की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बेटियों के महत्व और घटते लिंग अनुपात के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि समाज में बेटियों की घटती संख्या एक गंभीर चिंता का विषय है। यदि बेटियों की संख्या लगातार कम होती रही तो समाज में अपराध बढ़ने की आशंका है, जो देश व समाज की उन्नति में बाधक बनेगा। इस अवसर पर सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि वे कभी भी लिंग जांच नहीं करवाएंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।