फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: माई भारत क्विज के पहले चरण का रिजल्ट घोषित, 300 विद्यार्थियों ने बनाई जगह

विज्ञापन
विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित माई भारत क्विज के प्रथम चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया। कैथल और सीवन ब्लॉक के 100 विद्यालयों में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 3,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 300 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगले चरण के लिए स्थान बनाया है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी मेजर जनरल असीम कोहली (सेवानिवृत्त), सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, सांसद कार्यालय के कैथल प्रभारी रविन्द्र धीमान और शिक्षा विभाग कार्यालय के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परिणाम घोषित करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा ने कहा कि ‘माइ भारत क्विज’ विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले चरण में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि प्रथम चरण में सफल हुए 300 विद्यार्थी अब अगले दौर में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग कैथल से नोडल अधिकारी कुशल शर्मा, अधीक्षक प्रवीण थरेजा, विनोद कुमार आर्य, भूषण मंगला और डॉ. राज कुमार, रमन कुकरेजा,एवं सतीश जांगड़ा उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें