लिंगानुपात को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। विज्ञप्ति
राजौंद। सब सेंटर राजौंद के आंगनबाड़ी केंद्र में लिंगानुपात सुधार और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने कन्या भ्रूण हत्या को गंभीर सामाजिक अपराध बताते हुए लोगों से बेटियों को बचाने और शिक्षित करने का आह्वान किया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी बीना शर्मा ने पीसी-पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि लिंग जांच कराना और कन्या भ्रूण हत्या कराना कानूनन अपराध है, जिसके लिए सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, इसलिए समाज में उनका सम्मान और संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को लिंग जांच न कराने और कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने की शपथ दिलाई गई। इसमें आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
लिंगानुपात को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। विज्ञप्ति