फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पौष्टिक आहार पर करें जागरूक ः डीसी

Tue, 12 Mar 2024 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में पोषण पखवाड़ा के तहत सोमवार को डीसी प्रशांत पंवार समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा चलेगा। इसके तहत अभिभावकों को अधिक से अधिक पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक करें, ताकि कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं हो। ऐसे गांव पर विशेष नजर रखें, जहां पर कोई बच्चा कमजोर पाया जाता है। उन्होंने सभी को पोषण शपथ भी दिलवाई।

उन्होंने कहा कि 23 मार्च तक अलग-अलग दिवसों पर अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके तहत 12 मार्च को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वस्थ बालक मेला, 13 मार्च को पौधरोपण व साफ-सफाई के बारे में जागरूकता, 14 मार्च को पोषण भी-पढ़ाई भी, खेलों और पढ़ो कार्यक्रम, 15 मार्च को विलेज हेल्थ सफाई अभियान, पोषण दिवस, 16 मार्च को स्वच्छ पेयजल के बारे में जागरूकता, 17 मार्च को प्रभात फेरी, 18 को स्तन पान जागरूकता, 19 को अच्छा आहार अपनाना, 20 मार्च को एनीमिया की जांच, 21 मार्च को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता, 22 मार्च को पोषण के पांच सूत्र तथा 23 मार्च को पोषण मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत पोषण आहार प्रथाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाए। पिछले दिनों न्यूट्रिशियन को बेहतर करने में विभाग द्वारा अच्छा कार्य किया है। इसमें प्रदेश स्तर पर जिला को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार पोषण पखवाड़े में भी कार्य किया जाए। जो आंगनबाड़ी कर्मी आमजन को पोषण के बारे में अधिक जागरूक करती है, उसे प्रोत्साहित किया जाए। इस अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों को पोषण जन आंदोलन डैश बोर्ड पर अपलोड किया जाता रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी सी.जया.श्रद्धा, डीडीपीओ कंवर दमन, सीएमओ रेनू चावला, कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, सीडीपीओ शशि बाला, सतीश मच्छाल, सुमन, पूनम, पूजा, अंजली, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें