फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ाकर आठ लाख की ः पांचाल

Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पांचाल समाज की ओर से सोमवार को शहर में पांचाल समाज के सदस्यों की बैठक जिला प्रधान कश्मीरी लाल के निवास स्थान पर हुई। बैठक में मुख्यअतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के महामंत्री देवेंद्र पांचाल पहुंचे। महामंत्री का पांचाल समाज ने कैथल पहुंचने पर स्वागत किया गया। हाल ही में रोहतक 17 सितंबर को आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती की रैली की सफलता के लिए समाज का धन्यवाद कार्यक्रम करने के लिए जिला स्तरीय बैठक की गई।
विज्ञापन


देवेंद्र पांचाल ने हरियाणा सरकार से पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमीलेयर की सीमा छह लाख से बढ़कर आठ लाख की है। साथ ही पंचायती राज में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित किया है। सरकार ने बिना खर्ची पर्ची के नौकरी देकर समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का वायदा पूरा किया है।
विज्ञापन


बैैठक में पिछड़ा वर्ग के विकास कार्य के विषय पर भी चर्चा की गई। पूर्व प्रधान धर्मपाल पांचाल ने जिले में पांचाल समाज के लिए किए गए कार्यों का विवरण

दिया। मंच संचालन लीलाराम पांचाल ठेकेदार ने किया।

इस अवसर पर बलजीत पांचाल भजन गायक रामशरण पांचाल, बलवान पांचाल,रमन पांचाल, विकास पंचाल रामनिवास पांचाल प्रकाश पंचाल व सतीश पांचाल व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें