फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाइप लाइन लीक होने से मकानों में आई दरारें

Sun, 12 Jan 2025 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के बोह पट्टी मोहल्ला में जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन लीक होने के कारण कई मकानों में दरार आ गई हैं। लोगों के मकानों में आई दरारें इतनी बड़ी हैं कि इनमें से आर पार दिखाई दे रहा है।

नगर के बोह पट्टी मोहल्ला निवासी विनोद राणा, कृष्ण राणा, राम कुमार बंसल, बिट्टू राणा ने बताया कि उनके मोहल्ले में जब सीवरेज की पाइप लाइन बिछाई गई थी तो उस समय उसके साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन भी बिछाई थी। वह पाइप लाइन लीक हो गई और उसके कारण से वह सारा पानी उनके मकानों की नींव में जाने लगा और उनके मकानों की दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैं। लोगों का सवाल है कि यदि हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि ये दरारें केवल दीवारों तक ही सीमित नहीं रही बल्कि अब यह छतों में भी पहुंच गई हैं। यह दरारें इतनी बड़ी हैं कि इनमें से आर पार दिखाई देता है। इन लोगों का कहना है कि दरारों के कारण उनके मकान अब रहने के लायक भी नहीं रह गए हैं और कभी भी गिर सकते हैं। रात को सोते हुए भी उन्हें डर लगता है कि कभी मकान गिर न जाएं। उन्होंने विभाग से उनके मकानों के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के जेई नरसी रंगा ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर विभाग का फाल्ट होगा तो उसे ठीक करवाया जाएगा ।लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें