राजौंद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल और ध्यान स्टार पब्लिक स्कूल देवबंन के कक्षा नौवीं से 12 वीं के छात्र-छात्रों के बीच छात्र मिलन समारोह आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के बच्चे बड़े ही सौहार्दपूर्ण और उत्साह पूर्ण एक दूसरे से मिले और अपने अनुभव साझे किए। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चावला ने बच्चों का स्वागत किया और प्रेरणात्मक बातों से अपने विद्यालय की शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों संबंधी जानकारी दी।
सामाजिक अध्ययन अध्यापक सत्यवीर सिंह ने बच्चों को योग करवाया और योग से संबंधित महत्वपूर्ण बातें समझाई। हिंदी प्राध्यापक सतवीर सिंह ने बच्चों को छात्र मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य और सरकार की नीति और उद्देश्यों से अवगत करवाया।
गणित अध्यापक राकेश कुंडू ने साइंस की लैब में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। आईटी अध्यापक निर्मल सिंह ने कंप्यूटर से संबंधित बच्चों को अनेक प्रकार की जानकारी बताई। व्यावसायिक शिक्षा व कंप्यूटर के दैनिक जीवन में क्या उपयोगिता है इसके बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ध्यान स्टार स्कूल से साइंस अध्यापिका प्रियंका, अध्यापक सुशील और सौंगल स्कूल प्राध्यापक सुरेश कुमार, राजीवेश्वर आदि मौजूद रहे। संवाद