फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़कों पर घूम रहे गोवंश बने परेशानी का सबब

Sun, 25 Aug 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी और जाम का सबब बने हैं। इन पशुओं के शहर की सड़कों पर घूमने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वहीं, गोवंश की लड़ाई से भी अक्सर लोग घायल हो जाते हैं।

शहर की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट उचित व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है और रात में बेसहारा पशुओं की संख्या भी सड़कों पर बढ़ जाती है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है और कई बार जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन


गोवंश की इस समस्या से अभी तक निजात नहीं मिल पाई है। हाल ही में नगर परिषद ने बेसहारा पशुओं को गोशाला में पहुंचाने का काम तो शुरू किया लेकिन यह कार्य काफी धीमा होने के चलते समस्या कम नहीं हुई है।

इस समस्या के बीच पिछले 15 दिन पहले ही एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है तो एक महिला बुजुर्ग व एक युवक बुरी तरह से घायल हो चुका है। बता दें कि नगर परिषद के चुनाव में गोवंश की समस्या का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रहा था। दो साल में अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

नगर परिषद ने जींद रोड अतिरिक्त अनाज मंडी के पास भी एक गोशाला बनाई है। यहां पर भी अभी अधिक संख्या में गोवंश शिफ्ट नहीं हो पाए हैं। यहां पर केवल अभी मॉडल टाउन की गोशाला से ही गोवंश शिफ्ट किए गए हैं।

पिछले 15 दिन में यह हुए हादसे

करीब 15 दिन पहले ही मूल रूप से बिहार निवासी प्रवासी मजदूर ललित को पटक दिया था। जिससे उसकी बाजू टूट गई। ललित का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। ललित की बाजू का ऑपरेशन हुआ है। वहीं, नेहरु गार्डन कॉलोनी में छह दिन पहले ही एक बुजुर्ग महिला को सांड ने पटक कर मारा था। इससे उसके कुल्हे की हड्डी टूट गई थी। इसी प्रकार से करीब नौ दिन पहले ही सुभाष नगर में लड़ रहे गोवंश ने बुजुर्ग को पटक दिया था। उसकी मौत हो गई थी।

सड़कों पर हैं इस समय करीब एक हजार गोवंश ः नगर परिषद के आंकड़ों के अनुसार इस समय शहर की सड़कों पर करीब एक हजार गोवंश है। इन गोवंश की सड़कों से हटाने के लिए कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाए गए हैं। ऐसे में यह समस्या खत्म होने की बजाय लगातार बढ़ रही है। रात के समय काले गोवंश सबसे मुख्य कारण हादसों का बन रहे हैं। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह समस्या लोगों के लिए लगातार जानलेवा बनी रहेगी।
खून से लिखा था पत्र, नहीं हुआ कोई समाधान

जीवन रक्षक दल के संरक्षण राजू डोहर ने बताया कि जीवन रक्षक दल और शहर के कई लोगों ने पूर्व डीसी प्रशांत पंवार को गोवंश की समस्या को लेकर खून से भी पत्र लिखा गया था, लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। शहर में बढ़ रही गोवंश की संख्या लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसलिए अब फिर से प्रशासन से अपील है कि सड़कों से गोवंश की समस्या को दूर किया जाए।
विज्ञापन


शहर में गोवंश की समस्या दूर करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। शहर से गोवंश पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, जो प्रतिदिन गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजने का काम करती है। अभी तक करीब 400 से अधिक गोवंश को गोशाला में छोड़ा जा चुका है। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। - कुलदीप मलिक, ईओ नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें