फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत मंे गोवंश बने परेशानियों का कारण

Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर में बेसहारा गोवंश से लोग परेशान हैं। शहर में कोई ऐसी सड़क, गली या चौराहा नहीं है जहां बेसहारा गोवंश का जमावड़ा ना हो। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बीच सड़क पर बैठकर रास्ते को पूरी तरह से अवरूद्ध कर देते हैं। ऐसे में वाहनों के साथ बेसहारा गोवंश भी हादसे का शिकार हो रहे हैं।

शुक्रवार देर शाम कलायत के रेलवे रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेल टैंकर की चपेट में आने पर एक गोवंश घायल हो गया। उसके पैर में काफी चोट आई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तेल टैंकर को घेर लिया और डायल 112 को सूचित किया। गो भक्तों की सूचना पर मौके पर पहुंची पशु एंबुलेंस की ओर से घायल गोवंश का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल गोवंश को गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि नगर की मुख्य सड़क या गलियों में कहीं भी जाओ, जहां जगह पर गोवंश नजर आते हैं। इस कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गोवंश भी हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं कई गोवंशों की तो वाहनों की चपेट में आने पर मौत भी हो चुकी है की तो मौत भी हो चुकी है। नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सडक़ों पर बढ़ती गोवंश की तादाद पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव पवन शर्मा व सफाई सुपरवाइजर सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि नपा प्रशासन की तरफ से समय पर बेसहारा गोवंश को गोशाला पहुंचाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोवंश को गोशाला में पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें