फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे से दूर रहने की सलाह, बताए दुष्प्रभाव

Sun, 11 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण ने कलायत क्षेत्र मेंं नशे के खिलाफ जागृति अभियान शुरू किया गया। इसके तहत शुक्रवार को गांव पिंजुपुरा व कलायत शहर में शिविर का आयोजन हुआ। इसमें एडवोकेट विजय पाल तंवर ने पैरा लीगल वॉलंटियर नीलम धानियां व नीलम शर्मा के साथ लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए उसे दुष्प्रभावों को बताया।

शनिवार को बढ़सीकरी कलां और मटौर गांव मेंं शिविर लगे। इसमें प्राधिकरण की तरफ से एडवोकेट जयप्रकाश मौजूद रहे। शिविरों में महिलाओंं, बड़े-बुजुर्गों, युवा और बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे के कारण जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की गई। टीम नेे सरकार व प्राधिकरण द्वारा नशा के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। बताया कि निरंतर प्रयास रहने चाहिए कि नशे की लत मेंं न पड़े।
विज्ञापन


शिविरों में नगर पालिका पार्षद, ग्राम पंचायत और ब्लॉक समिति के जन प्रतिनिधियों की सक्रियता देखने को मिली। उन्होंने टीम के साथ तालमेल बनाते हुए लोगों को नशा के कारण जीवन मेंं पैदा होने वाले संकट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही मायने में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण शहरी-ग्रामीण अंचल में नशा की बुराइयों के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यक्रमों से रूबरू करवा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर देश की सुरक्षा व हित से जुड़े पहुलओं बारे भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिक हर स्तर पर सरकार द्वारा जारी निर्देशोंं की पालना करें। किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या कमेंट न करें। उन्होंने कहा कि देश प्रेम की भावना को परिचय देते हुए सजग रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें