पूंडरी। गऊ की सेवा करने से महा पुण्य मिलता है क्योंकि गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गाय को जिंदा रहने के लिए चारे की जरूरत होती है। इसलिए हम सभी को पूंडरी ही नहीं बल्कि सभी गौशालाओं में बढ़ चढ़ कर सूखे व हरे चारे का दान करना चाहिए।
उक्त शब्द जयराम आदर्श पूंडरी गौशाला के प्रधान सतबीर भाणा ने कहे। उन्होंने बताया कि गौशाला में मौजूद लगभग 1100 गाय व बछड़ों में से एक को भी वे भूख से नहीं मरने देंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े।
उन्होंने बताया कि कि वे हलके के हर गांव में गायों के लिए इस समय सूखे चारा दान करने की अपील कर रहे है। हलके के प्रत्येक गांव के लोग उनका इस नेक कार्य में साथ व सहयोग देने का आश्वासन दे रहे है। उन्होंने कहा कि पूंडरी गौशाला की मृत्यु दर बहुत कम है जो उनके लिए संतोष योग्य बात है।