फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ने युवक को सींग से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत रेलवे रोड पर सोमवार रात्रि करीब 8 बजे ऑटो में सवार होकर अनाज मंडी में जा रहे युवक को मार्ग पर घूम रहे गाय ने छाती में सींग मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। खून से लथपथ जख्मी युवक विनोद को तुरंत वाहन में सवार लोगों द्वारा स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए कैथल रेफर किया है। विनोद अनाज मंडी में रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पोषण करता है। घटना से उसका परिवार बुरी तरह सहम गया है।
विज्ञापन

शहर के लोगों रमेश, सुरेश व कमल सहित अन्य ने कहा कि बेसहारा गोवंश शाम ढलते ही रेलवे रोड पर पड़ाव डाल लेता है। जिससे वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सायंकाल में सैकड़ों महिलाएं व बच्चे सैर के लिए रेलवे रोड पर अनाज मंडी तक जाते हैं। अनेक बार इन बेसहारा गोवंश के कारण सैर के लिए निकले लोगों को बड़ी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है। नगर के लोग अधिकारियों से इन हालातों से निरंतर अवगत करा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों द्वारा समस्या पर संज्ञान न लेने से अक्सर हादसे हो रहे हैं। एसडीएम विरेंद्र सिंह ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें