फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। झगड़े के केस में जमानत करवाने के नाम पर मांगी गई रिश्वत मामले में गुहला थाना में कार्यरत आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने कोर्ट में पेश किया। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आरोपी को एसीबी कैथल की टीम ने पांच हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा था।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

गुहला निवासी लवप्रीत सिंह का कुछ समय पहले किसी से झगड़ा हुआ था। इसके चलते गुहला थाना में केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच गुहला थाना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह कर रहा था। आरोप है कि लवप्रीत सिंह की जमानत करवाने की एवज में हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने परिजनों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन 10 हजार रुपये में ही सौदा तय हुआ था। शिकायतकर्ता कुलविंद्र ने बताया कि एक दिन पहले लवप्रीत सिंह की जमानत हुई तो उसने रिश्वत के पांच हजार रुपये विजेंद्र सिंह को दे दिए बाकी के पांच हजार रुपये बुधवार को देने थे, लेकिन उसने मामले की शिकायत कैथल की एंटी करप्शन ब्यूरो को कर दी। इसके बाद एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसीबी कैथल के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी विजेंद्र सिंह ने वीरवार को अदालत में पेश किया गय। उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें