कैथल। पशु चोरी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी राजौंद निवासी सुमित को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गुहणा निवासी सतपाल की शिकायत अनुसार पांच अक्टूबर 2023 की रात उसके और उनके गांव के सूरजभान के तीन पशु ( सुअर ) अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए थे। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सुमित किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी के कब्जे से 900 रुपये नकदी बरामद हुई। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद