फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन मामलों में देसी शराब, लाहन बरामद

Sun, 07 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने कुल 37 बोतल देसी-विदेशी शराब और 300 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना चीका पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना पर वार्ड नंबर 5 स्थित दुकान पर दबिश दी। आरोपी मौके से भाग गया, जबकि दुकान से 13 बोतल देसी शराब मिली। दूसरे मामले में चौकी किठाना पुलिस टीम ने गुलियाना निवासी अनिल कुमार की दुकान पर दबिश देकर उसे काबू किया। तलाशी में दुकान से 6 बोतल देसी और 8 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में पूंडरी पुलिस ने काकौत निवासी रविंद्र को खेत कोठा पर छापेमारी कर पकड़ा। उसके कब्जे से प्लास्टिक ड्रम में भरे 300 लीटर लाहण और प्लास्टिक कैनी से 10 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें