फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रास्ते पक्का करने के लिए 52.73 लाख होंगे खर्च

Tue, 30 Jul 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधायक लीलाराम ने सोमवार को जगदीशपुरा, मुंदड़ी, धौंस और दयोरा गांव में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रही है। किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कैथल हल्के में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

खेत खलियान योजना के तहत गांव उझाना, जगदीशपुरा, मुंदड़ी, धौंस और दयोरा गांव में 52 लाख 73 हजार रुपये से खेतों के रास्ते को पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उझाना गांव में चार लाख 47 हजार रुपये से दयोरा रोड से राम दिया के खेत तक के रास्ते, जगदीशपुरा गांव में 11 लाख 58 हजार रुपये की से ग्योंग रोड से पूर्व सरपंच सुखदेव तक के खेत तक के रास्ते, गांव मूंदड़ी में 15 लाख 80 हजार रुपये से महेंद्र सिंह के खेत से लेकर सतपाल के खेत तक, धौंस गांव में आठ लाख दो हजार रुपये से टीक रोड से सीताराम के खेत तक व दयोरा गांव में 12 लाख 85 हजार रुपये से डोहर रोड से चंद्रभान तक के खेत तक रास्तों को पक्का किया जाएगा। हल्के में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके उत्थान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राम कुमार नैन, मूंदडी सरपंच महेंद्र सिंह, जोगिंद्र मूंदडी, सतपाल सिंह, भाग सिंह खनोदा, सतीश धोस, डॉक्टर पहलू, सीताराम जगदीशपुरा, कश्मीर सिंह, सतपाल दयोरा, चंद्रभान दयोरा, सुनील दयोरा, रघुवीर फौजी, सत्तू कठवाड़, विकास कठवाड़, सत्यवान मेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें