कलायत। भगवान विश्वकर्मा मंदिर प्रबंधन कमेटी के संयोजन में अंबाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलायत से विश्वकर्मा युवा संगठन के प्रधान एवं पार्षद प्रीत जगदेव को समाजसेवा और विकास कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा वाचक दर्शन धीमान, मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान अमरजीत धीमान, मामराज धीमान, सोहनलाल धीमान, सागर धीमान, सुरेश धीमान, भीमेश धीमान, संदीप धीमान, अजय राइका आदि उपस्थित रहे। संवाद