फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पार्षदों ने खोला अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ मोर्चा

Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के पार्षदों ने वीरवार को अपनी समस्याओं केे संदर्भ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में डेरा जमा लिया। पार्षद सुशीला शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है।

उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता कहते थे कि यह कमेटी नहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी है लेकिन अब वे अधिकारी कहां गए। उनके वार्ड में आठ माह से पाइपलाइन अधर में पड़ी है लेकिन अधिकारी आराम से एसी की हवा खा रहे हैं। उन्होंने जनता से कोई सरोकार नहीं है। उनके वार्ड में सीवरेज भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने का पानी आधा घंटे में बंद हो जाता है। उनका कहना था कि उनके वार्ड 11 से 14 तक का पेयजल हेतु जींद रोड पर कनेक्शन होना था। इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी की ओर से करीब सात करोड़ की निविदा सूचना भी जारी की गई, लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हो पाया है। जन प्रतिनिधि होने के कारण जनता उनसे पूछती है। अनिल विज के आने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अधिकारियों ने आनन-फानन में एक लाइन जोड़ दी थी जो टूटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें