कलायत में वार्ड कमेटी के साथ भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते पार्षद अमित वाल्मीकि
कलायत। कलायत वार्ड 12 स्थित भगवान परशुराम समुदाय भवन में दो करोड़ रुपये से अधिक बजट से जारी कार्यों का वार्ड कमेटी ने पार्षद अमित वाल्मीकि की अगुवाई में दौरा किया।
इस दौरान पार्षद ने टेंडर के अनुसार पारदर्शिता व गतिशीलता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उनके साथ इसमें वार्ड कमेटी सदस्य राजेंद्र कुमार, कामरेड सत्यवान सिंह, विक्रम प्रजापति व मोनू प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पार्षद ने कहा कि सरकार का लक्ष्य नए व अधूरे निर्माण कार्यों को संजीदगी से पूरा करवाना है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना तय की गई है।
निर्माण सामग्री मेें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। हर स्तर पर पार्षदोंं, वार्ड वासियों व नगर पालिका अधिकारियों की ओर से लगातार कार्य का निरीक्षण जारी है। सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। पार्षद ने सामुदायिक भवन के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों के लिए भी कमेटी के साथ चर्चा की। दौरे का उद्देश्य वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करना और लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना रहा।
सभी सदस्यों ने वार्ड की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, गलियों की स्थिति व दूसरी जनसुविधाओं के लिए अपने सुझाव रखे। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड कमेटी ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। वार्ड 13 पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी ने भगवान परशुराम संगठन पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं व पार्षदों के साथ दौरा किया था।
कलायत में वार्ड कमेटी के साथ भगवान परशुराम सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते पार्षद अमित वाल्मीकि