फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुनाव में ड्यूटी से नहीं हो पाया काम

Tue, 15 Oct 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में यू-डाइस पर अभी तक जानकारी अपलोड नहीं हो पाई। ऐसा हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में अध्यापकों की ड्यूटी के चलते नहीं हो पाया है। अब जल्द ही यू-डाइस पर जानकारी अपलोड करने का काम शुरू किया जाएगा।

स्कूलों में सुविधाओं की जानकारी के लिए केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा मंत्रालय की ओर से यू-डाइस पोर्टल बनाया है। इस पर स्कूल में मौजूद सुविधाओं और सुविधाओं के अभाव की जानकारी डाली जाती है। अधिकारियों के अनुसार इस पोर्टल पर दो चरणों में जानकारी साझा करनी है। एक चरण में जानकारी साझा कर ली गई लेकिन दूसरे चरण की शुरुआत अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विभाग ने स्कूलों व इनमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यू-डाइस पोर्टल शुरू किया है। इस पर डाटा अपलोड होने के बाद स्कूलों को तो विभागीय योजनाओं का लाभ मिलता ही है। इसके साथ ही विद्यार्थी भी किसी स्कूल में दाखिला लेने से पहले उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यहीं नहीं, पोर्टल के माध्यम से अभिभावक स्कूल के बारे में ये भी जान सकते है कि बच्चे के लिए उन्हें किस स्कूल को चुनना चाहिए। इसके लिए स्कूलों को शिक्षकों के अनुभव के लिए भी पोर्टल पर डाटा अपलोड करना जरूरी है।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि स्कूलों की ओर से पहले चरण में पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर ली है। जबकि इस साल विधानसभा चुनाव के चलते व्यस्तता के चलते दूसरे चरण की जानकारी अपलोड नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें