फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: द माइल स्टोन स्कूल कैथल ने पाया प्रथम स्थान

Tue, 15 Oct 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत विकास परिषद कैथल शाखा ने सोमवार को जाट कॉलेज के सभागार में हरियाणा उत्तर की प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नवीन जिंदल, पूंडरी विधायक सतपाल जांबा के प्रतिनिधि जांबा गांव के सरपंच लाभ सिंह जांबा और भाजपा नेता एवं ऑल हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत छाबड़ा शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप के क्षेत्रीय महासचिव राकेश शर्मा ने की। उन्होंने पर्यवेक्षक के तौर पर भाविप के क्षेत्रीय सचिव संस्कार जिया लाल बंसल मौजूद रहे। भाविप हरियाणा उत्तर के अध्यक्ष धीरज भाटिया, महासचिव कपिल गुप्ता, वित्तसचिव मनीष मलिक, शाखा संरक्षक डॉ. अशोक गर्ग और शाखा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने मुख्यातिथियों, कार्यक्रम अध्यक्ष और पर्यवेक्षक का स्वागत किया। इस मौके पर शाखा सचिव डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल से 17 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में द माइल स्टोन स्कूल कैथल ने प्रथम, जेपीएस अकादमी असंध ने द्वितीय और एसडी मॉडर्न स्कूल करनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से की। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने चेतना के स्वर पुस्तिका में संकलित विभिन्न देशभक्ति गीतों में से किसी एक गीत पर हिंदी और संस्कृत में अपनी प्रस्तुति दी।

प्रतिभागियों ने ‘फिर आज भुजाएं फड़क उठी भारत के वीर जवानों की, नदियां न पिए कभी अपना जल, आंधी क्या है तूफान मिले, देश देता हमें सब कुछ, हम बंगाली हम पंजाबी गुजराती मद्रासी हैं’ आदि गीतों पर प्रस्तुति दे समां बांध दिया।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने भारत विकास परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि वे हर समय परिषद के लिए उपलब्ध है। भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि भारत विकास परिषद एकमात्र ऐसी संस्था है जो संस्कार के कार्य करती है और देश में अपनी सनातन संस्कृति के लिए और देश के वंचित लोगों के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरे भारतवर्ष में आयोजित की जाती है और इससे एकरूपता का भाव पूरे भारतवर्ष में रहता है और राष्ट्र भक्ति के गीतों से युवाओं में एक अलग ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम पर्यवेक्षक जियालाल बंसल ने विस्तार से राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के बारे में और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष धीरज भाटिया ने अपने संदेश मे बताया की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य जनमानस के मन में श्रेष्ठ भारत की भावना का संचार करना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति में आराध्या गोयल, हिमांशी गर्ग और अनन्या गर्ग ने सामाजिक संदेश देते हुए और भक्ति रस से सराबोर गीतों पर नृत्य के खूब वाह- वाही बटोरी।

मंच संचालन प्रांतीय महासचिव कपिल गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका किरण आंगरा, शाखा सचिव डॉ. अभिषेक गोयल और जिला प्रभारी कृष्ण कौशिक ने किया।

कार्यक्रम में प्रांत संयोजिका डॉ. किरण आंगरा, शाखा कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता, नरेश मित्तल, संजय गोयल, बसंत आनंद, सतपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें